फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TNDTE Diploma Result 2019 परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक    

Sat, 11 Jan 2020 06:45 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Student Exam Result HPSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तमिलनाडु डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (TNDTE) ने डिप्लोमा परीक्षा के परिणाम (TNDTE Result 2019) घोषित कर दिए है। टीएनडीटीई ने यह परीक्षा अक्टूबर 2019 में आयोजित कराई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वो तमिलनाडु डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा में सफल उम्मीदवार तमिलनाडु के विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा देने के लिए योग्य होंगे। अभी तमिलनाडु में 518 पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 


परिणाम देखने के लिए ये स्टेप फॉलो करें :  

  • सबसे पहले टीएनडीटीई की ऑफिशियल वेबसाइट tndte.gov.in पर जाएं। 
  • उसके बाद TNDTE October Diploma Result 2019 या डिप्लोमा परिणाम 2019 पर क्लिक करें। 
  • अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें। 
  • आपके सामने आपके परिणाम घोषित हो जाएंगे। 
  • अपने परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए रख लें। 

ये भी पढ़ें : CSIR NET 2019 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

विज्ञापन


परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

TNDTE डिप्लोमा परीक्षा के बारे में :

  • TNDTE वर्ष में दो बार - अक्टूबर और अप्रैल में डिप्लोमा परीक्षा आयोजित करता है।
  • सभी उम्मीदवार जो परीक्षा पास करते हैं, वे तमिलनाडु के विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं। अभी तक, राज्य में लगभग 518 पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं।


DTE के बारे में :

  • तकनीकी शिक्षा निदेशालय की स्थापना 14 अक्टूबर, 1957 को हुई थी।
  • सचिवालय के शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से अलग होने के बाद 1997 में उच्च शिक्षा विभाग का गठन किया गया था।
  • डीटीई का मिशन बेहतर सामग्री, बेहतर शैक्षिक साधनों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।

ये भी पढ़ें : NIFT: परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें