हायर सेकेंडरी शिक्षा विभाग, (DHSE- Department of Higher Secondary Education) केरल ने कुछ समय पहले 12वीं परीक्षा के परिणामों की तिथि जारी की थी। बता दें कि अब इस तिथि को नतीजे घोषित नहीं होंगे। परिणामों की तिथि को स्थगित कर दिया गया है। अभी तक नई तिथियों की सूचना नहीं दी गई है। जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें बता दें कि परिणाम केरल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। केरल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट kpbe.org है।
मुख्य जानकारी-
- इस साल एसएसएलसी परीक्षा में लगभग 4.22 लाख छात्र शामिल हुए हैं।
- ये परीक्षाएं मार्च में स्थगित होकर मई में सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों को बनाए रखते हुए आयोजित की गईं।
- बोर्ड ने कहा कि परिणाम की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा विभिन्न साझेदार वेबसाइटों के साथ साझा की जाएंगी।
- परिणाम आधिकारिक एप, "सफालम" पर भी उपलब्ध होंगे ये ऐप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
- पिछले साल की बात करें तो 4,31,762 ने परीक्षा पास की थी। वहीं कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.84 था जो 2018 के 95.98 की तुलना में लगभग 2 फीसदी ज्यादा था।
- साल 2019 में, कुल 84.33 फीसदी छात्रों ने प्लस टू की परीक्षा पास की, विज्ञान विभाग में 86.04 फीसदी, मानविकी में 79.82 फीसदी जबकि वाणिज्य में 84.65 फीसदी अंक प्राप्त किए।
- मई में आयोजित परीक्षाओं को लेकर जब छात्रों से और शिक्षकों से उनके अनुभव के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि “मास्क में परीक्षा के लिए आना हमारे लिए एक नया अनुभव है।
- आमतौर पर, हम एक साथ बैठते हैं पर इस बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।