DHSE Kerala Class 12 Result 2023 Out: उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) केरल ने गुरुवार, 25 मई को आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर केरल बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। इस वर्ष केरल डीएचएसई के लिए कुल पास प्रतिशत 82.95 फीसदी रहा है।
केरल कक्षा 12वीं परीक्षा 2023, 10 मार्च से 30 मार्च के बीच एक ही पारी में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार जो आधिकारिक वेबसाइट से केरल डीएचएसई प्लस टू परिणाम के लिए उपस्थित हुए थे, वे यहां दी गई वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।