Dharmendra Deol Education: 10वीं तक की थी धर्मेंद्र ने पढ़ा
8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के लुधियाना के पास साहनेवाल गांव में जन्मे धर्मेंद्र ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की, लेकिन बचपन से ही उनका सिनेमा से लगाव था। इस लगाव ने ही उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। धर्मेंद्र ने पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। उन्हें बॉलीवुड का ही मैन कहा जाता है।
Sunny Deol Education: सनी देओल
सनी देओल ने अपनी स्कूलिंग सेकेंड्री हार्ट बॉयज हाई स्कूल महाराष्ट्र से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने रामनिरंजन अनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने 1983 में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। सनी देओल की पहली फिल्म 'बेताब' थी।
Bobby Deol Education: बॉबी देओल
बॉबी देओल ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से की। आगे पढ़ने के लिए वह राजस्थान के मेयो कॉलेज, अजमेर गए। इसके बाद उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से स्नातक पूरा किया। उन्होंने 1995 में फिल्म 'बरसात' से डेब्यू किया था।
Abhay Deol Education: अभय देओल
अभय देओल की शुरुआती पढ़ाई सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में हुई। हालांकि उनके कॉलेज की जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन एक्टिंग की ट्रेनिंग के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और छोटे बजट की फिल्मों से भी मजबूत पहचान बनाई।
Karan Deol Education: करण देओल
करण देओल ने अपनी स्कूली शिक्षा जुहू, मुंबई स्थित इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से प्राप्त की। 2013 की फिल्म यमला पगला दीवाना-2 में सहायक निर्देशक के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने न्यूयार्क में अभिनय सीखा।
Rajveer Deol Education: राजवीर देओल
राजवीर ने अपनी स्कूली शिक्षा जुहू, मुंबई स्थित इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से प्राप्त की और ब्रिटेन में रंगमंच का अध्ययन किया। भारत लौटने के बाद, उन्होंने रंगमंच में प्रशिक्षण लिया।
Hema Malni Eduction: हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने 12वीं तक की शिक्षा पूरी की। साथ ही भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और ओडिसी जैसे क्लासिकल डांस में उन्होंने बेहतरीन महारत हासिल की, जो उनकी पहचान बन गई।
Esha Deol Education: ईशा देओल
ईशा ने स्कूलिंग जमनाबाई नरसी स्कूल से की और फिर इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन मीडिया आर्ट्स एंड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने चली गईं।
Ahana Deol Education: अहाना देओल
अहाना ने मीठीबाई कॉलेज से पढ़ाई की और फिर ओडिसी डांस का स्पेशल कोर्स किया। वे फिल्मों में कम दिखाई देती हैं, लेकिन कला और परिवार दोनों में बेहद गरिमापूर्ण भूमिका निभाती हैं।