डीयू द्वारा जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, तीसरी कट-ऑफ सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 10 नवंबर, 2022 से शुरू होगी। संबंधित कॉलेज 10 से 12 नवंबर, 2022 के बीच डीयू एनसीडब्ल्यूईबी यानी एनसीवेब की तीसरी कट-ऑफ के खिलाफ प्रवेश के लिए आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। डीयू एनसीवेब के माध्यम से यूजी प्रवेश बीए और बी कॉम पाठ्यक्रम के लिए आयोजित किया जा रहा है।
DU Admission: इसके बाद आगे क्या?
पहली से तीसरी कट-ऑफ के बाद बची हुई खाली सीटों को देखते हुए विश्वविद्यालय 15 नवंबर, 2022 को एनसीवेब की विशेष कट-ऑफ जारी करेगा। उम्मीदवार 16 नवंबर से 17 नवंबर, 2022 तक डीयू एनसीडब्ल्यूईबी विशेष कट ऑफ के खिलाफ प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीयू 22 नवंबर, 2022 को एनसीडब्ल्यूईबी की चौथी कट-ऑफ सूची जारी करेगा।