दिल्ली विश्वविद्यालय में नवंबर-दिसंबर 2019 में आयोजित कुछ परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए फॉर्म भरने की प्रकिया शुरू हो गई है। जो पुनर्मूल्यांकन और पुन: जांच प्रक्रिया के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। छात्र अब 26 मई, 2020 तक पुनर्मूल्यांकन के लिए revaluation.branch.105@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि ये नोटिफिकेशन यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन ब्रांच द्वारा जारी किया गया है। देश में फैली महामारी कोविड 19 के कारण देश के लॉकडाउन होने कारण फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे, वे अब री-इवैल्यूशेन, रीचेकिंग और आंसरशीट की फोटो कॉपी के लिए 26 मई अंतिम तिथि है। यानि उम्मीदवार 26 मई तक ईमेल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
CBSE: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, शिक्षकों के घर भिजवाई गई कॉपियां
यदि उम्मीदवार री-इवैल्यूशन, रीचेकिंग और आंसरशीट के लिए फॉर्म प्राप्त करना चाहते हैं तो डीन एग्जामिनेशन ने बताया कि exam.du.ac.in/Revaluation.html पर जाकर ऐप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। केवल फॉर्म भरना ही काफी नहीं है छात्रों को उनके डीन/हेड/डिपार्टमेंट से हस्ताक्षर करवाने होंगे।
जमा किए जाने वाले दस्तावेज-
- नवंबर-दिसंबर में हुई परीक्षा की मार्कशीट और प्रवेश पत्र की स्कैन की गई कॉपी, फॉर्म के साथ लगानी होगी।
- ऑनलाइन फीस की स्कैन की गई कॉपी भी ईमेल करके भेजनी है।
- यदि यूजी छात्र साउथ दिल्ली कैंपस के हा तो फॉर्म revelcell.sdc@gmail.com पर भेजने होंगे।