फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: गर्मी में भी जारी रहेगा सीखना, डीयू इंटर्नशिप से 140 छात्रों को मिलेगा हुनर निखारने का मौका

Sun, 01 Jun 2025 09:14 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU Internship: डीयू वीसी समर इंटर्नशिप स्कीम के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के 140 छात्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान इंटर्नशिप करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi University: दिल्ली विवि के करीब 140 छात्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान डीयू के विभिन्न कार्यालयों में काम करने का मौका मिलेगा। डीयू वीसी समर इंटर्नशिप स्कीम के तहत इन छात्रों का चयन किया गया है। जून-जुलाई में इन छात्रों को काम करने के लिए स्टाईपेंड के रूप में 11,025 प्रति माह का भुगतान होगा। इस दौरान उन्हें प्रति सप्ताह 20 घंटे कार्य करना होगा।

विज्ञापन


डीयू ने अप्रैल में वीसी समर इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लिए छात्रों से आवेदन मांगे थे। यूजी-पीजी के फाइनल ईयर व फाइनल सेमेस्टर के छात्रों को छोड़कर अन्य सेमेस्टर के करीब 5151 छात्रों ने इस स्कीम के तहत आवेदन किया। डीयू में ज्वाइंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. हेना सिंह ने बताया कि मई में संपन्न हुई आवेदन प्रक्रिया के बाद चयनित छात्रों में से करीब 2200 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

इन सभी छात्रों में से ग्रुप डिस्कशन के आधार पर करीब 140 छात्रों का चयन किया गया है। अब यह छात्र जून-जुलाई में डीयू के प्रशासनिक कार्यालयों (कुलपति कार्यालय, डीयू फाउंडेशन, गणित विभाग, बुद्धिस्ट विभाग, लाइब्रेरी) में काम करेंगे।
विज्ञापन


डीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत 2022 में वीसी समर इंटर्नशिप और पार्ट टाइम इंटर्नशिप की शुरूआत की गई थी। इस साल इंटर्नशिप के लिए दिए जाने वाले स्टाईपेंड को बढ़ाया भी गया है। बीते साल तक स्टाईपेंड के रूप में प्रतिमाह दस हजार पांच सौ रुपये मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें