दरअसल, कई छात्रों की शिकायत रहती है कि उन्हें आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित दिखाया गया है। हाल में ही व्यवस्था की अमली जामा पहनाने के लिए डीयू प्रशासन के साथ सभी कॉलेज प्रिंसिपल की बैठक हुई। इस बैठक में इन अंकों को समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर चर्चा हुई। रिजल्ट में पारदर्शिता लाने और छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इस तरह की व्यवस्था होने से छात्रों की कई समस्याओं का समाधान भी हो सकेगा।
चर्चा है कि इसे अभी हाल में आने बाले रिजल्ट से लागू कर दिया जाएगा। अभी तक रिजल्ट के बाद चारों को जो अंकतालिका दी जाती है, उसमें आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल के ग्रेड लिखे होते हैं। इससे छात्रों को इनमें मिले अंकों का पता नहीं चल पाता है, लेकिन नई व्यवस्था के आने से यह रिजल्ट से पहले अपने अंकों को देख सकेंगे।
दरअसल छात्रों को रिजल्ट आने के बाद आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल व ट्यूटोरियल के ग्रेड का पता चलता है। उन्हें कहां कितने अंक मिले और कम अंक क्यों मिले, इसका पता नहीं चलता है। उन्हें अनुपस्थित तक दिखा दिया जाता है, जबकि उन्होंने आंतरिक मूल्यांकन प्रैक्टिकल दिए होते हैं। इस कारण से उनके रिजल्ट पर भी असर पड़ता है। नई सुविधा मिलने स से छात्र रिजल्ट जारी होने से पहले ही समर्थ पोर्टल पर अपने लॉग इन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने अंक देख सकेंगे।
छात्रों को होगा लाभ और रहेगी पारदर्शिता
आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल और ट्यूटोरियल के अंकों को समर्थ पोर्टल पर देख सकने की व्यवस्था की जा रही है। इससे छात्रों को लाभ होगा और पारदर्शिता रहेगी। अब तक अंवा देख नहीं सकने के कारण उन्हें समस्या होती थी और वह अपना रिजल्ट खराब होने की शिकायत भी करते थे। यह जो रिजल्ट में अनुपस्थित होने की शिकायत करते थे, वह भी हल हो जाएगी।
डॉ विपिन अग्रवाल, प्राचार्य, आबिंदो कॉलेज (सांध्य)