फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admissions 2022: यूट्यूब वीडियो या इंस्टा रील बनाने से नहीं मिलेगा डीयू में ईसीए कोटा के तहत प्रवेश

Fri, 30 Sep 2022 03:49 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU Admissions 2022: अब तक विश्वविद्यालय की ओर से एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के तहत प्रवेश के लिए ट्रायल के लिए तारीखों का एलान तो नहीं किया गया है। हालांकि, उम्मीद है कि दस अक्तूबर तक इसकी तारीख सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन
DU PG Admission 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय/DU के अधिकारियों ने 28 सितंबर को एक सेमिनार में जानकारी दी कि यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाने को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज यानी की ECA कोटा के तहत मान्य नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने साफ किया कि इन कार्यों के बल पर छात्रों को एडमिशन नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल...

विज्ञापन


ECA कोटा में 14 कैटेगरी
दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ECA कोटे के तहत विश्वविद्यालय के सत्र 2022-23 में प्रवेश कुल 14 कैटेगरी के तहत दिया जाएगा। एक छात्र इनमें से अधिकतम तीन कैटेगरी के तहत आवेदन कर सकेंगे। वहीं, इनमें से केवल एक ही श्रेणी में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

ECA कोटा में इतने अंक मिलेंगे
14 में से 12 कैटेगरी में  (एनसीसी और एनएसएस को छोड़कर) उम्मीदवारों को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के तहत छात्रों को 75 अंक प्राप्त होंगे। इसमें 60 अंक शारीरिक परीक्षण के आधार पर दिए जाएंगे और 15 अंक जमा किए गए प्रमाण पत्रों के आधार पर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


क्या है कारण?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीयू की कल्चरल काउंसिल ऑफिस की ज्वॉइंट डीन दीप्ति तनेजा का कहना है कि कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के माध्यम से होने वाले एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की ओर से यूट्यूब वीडियो, फेसबुक/इंस्टाग्राम रील, व्लॉग और इसी तरह के दूसरे कंटेंट को ECA कोटा के तहत मान्य नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस सभी को पेड एक्टिविटीज माना गया है। 

कब होंगे ईसीए के लिए ट्रायल?
अब तक विश्वविद्यालय की ओर से एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के तहत प्रवेश के लिए ट्रायल के लिए तारीखों का एलान तो नहीं किया गया है। हालांकि, उम्मीद है कि दस अक्तूबर तक इसकी तारीख सामने आ जाएगी। किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें