फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG PG Exam Form 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय की बड़ी पहल, भर सकते हैं ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म

Tue, 21 Apr 2020 01:11 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विवि - फोटो : PTI
विज्ञापन
देश में महामारी के चलते लॉकडाउन लागू है। ऐसे में कई कॉलेजों व विभागों ने सत्र मई-जून 2020 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है। सेमेस्टर परीक्षाओं की चिंता को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने छात्रों के लिए एक पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल के माध्यम से यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों के सभी नियमित और पूर्व छात्र अपने घर से ही परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। उम्मीदवारों को आगे ऑफिशियल वेबसाइट के साथ पोर्टल का लिंक भी मिल जााएगा।
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-
  • पोर्टल का उपयोग करने के लिए छात्रों को लॉग इन करना होगा इसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय का रोल नंबर, अपना नाम, और जन्मतिथि डालनी होगी।
  • डीयू प्रशासन की ओर से कॉलेजों व विभागों को इस संबंध में जानकारी भेजी गई है। यह जानकारी व पोर्टल के लिंक को अपने कॉलेज के सभी पूर्व और नियमित छात्रों के साझा करने के लिए कहा गया है।
  • परीक्षा फॉर्म में छात्र द्वारा भरी गई जानकारी को कॉलेज द्वारा जांचा व सत्यापित किया जाना है।
  • सत्यापित किए जाने के बाद परीक्षा फॉर्म को परीक्षा विभाग को भेजा जाए जिससे एडमिट कार्ड जारी करने में दिक्कत ना हो।
  • परीक्षा फॉर्म में जानकारी की जांच व सत्यापन कॉलेज इसी पोर्टल के लिंक के माध्यम से कर सकते हैं। उसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जा चुका है।
विज्ञापन

आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
पोर्टल का लिंक है -https://examportal.duresult.in/StudentPortal/Login.aspx
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें