विशेषज्ञ आर्किटेक्ट तैयार करेंगे डिजाइन
पुराने भवनों को आज के जमाने के लिहाज से आधुनिक बनाया जाएगा। विशेषज्ञ आर्किटेक्ट इन भवनों का डिजाइन, निर्माण योजना और तकनीकी खाका तैयार करेंगे। इससे भवनों की जगह, उपयोगिता और सुविधाओं की योजना बनाई जाएगी। सरकार जल्द ही बताएगी कि किन विभागों के कितने भवन कहां बनाए जाएंगे। पैनल में शामिल होने के लिए 28 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
चयन प्रक्रिया और योग्यता मानक
पैनल में शामिल होने के लिए अनुभवी आर्किटेक्ट्स और कंपनियों के लिए मानक तय किए गए हैं। मुख्य आर्किटेक्ट का काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर में पंजीकृत होना और 15 साल का अनुभव जरूरी है। कंपनियों का चयन गुणवत्ता और लागत के आधार पर होगा। तकनीकी योग्यता को 70 फीसदी और वित्तीय प्रस्ताव को 30 फीसदी महत्व दिया जाएगा। चयनित कंपनियों का पैनल शुरुआती तीन साल के लिए बनेगा, जिसे पांच साल तक बढ़ाया जा सकेगा।
परियोजना श्रेणियां और आधुनिक डिजाइन
डीएसआईआईडीसी ने परियोजनाओं को लागत के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा है। इनमें 50 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी परियोजनाओं से लेकर पांच करोड़ रुपये तक के छोटे कार्य शामिल हैं। यह विभिन्न क्षमता वाली विशेषज्ञ कंपनियों की सेवाएं लेने में मदद करेगा। नए भवन आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल होंगे। आर्किटेक्ट ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप डिजाइन तैयार करेंगे।