फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ग्रैंडपेरेंट्स डे के लिए 1536 स्कूलों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये, MoE ने मंजूर किया 1.536 लाख का बजट

Sun, 05 Oct 2025 10:26 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Samagra Shiksha Abhiyan: दिल्ली के 1,536 स्कूलों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत दादा-दादी दिवस मनाया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने इसके लिए 153.6 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ministry of Education: शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, दिल्ली सरकार समग्र शिक्षा योजना के तहत प्राथमिक स्तर पर 1,500 से अधिक स्कूलों में दादा-दादी दिवस मनाएगी।

विज्ञापन


इस आयोजन के लिए शिक्षा मंत्रालय के परियोजना अनुमोदन बोर्ड ने 153.6 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

इस कार्यक्रम का आयोजन पायलट आधार पर दिल्ली नगर निगम के 1,536 स्कूलों में किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि प्रत्येक स्कूल को पूरे दिन चलने वाले इस कार्यक्रम के संचालन के लिए 10,000 रुपये दिए जाएंगे।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

दादा-दादी दिवस में खेल, हस्तकला और पुरस्कार शामिल होंगे

इस राशि में लगभग 100 लोगों के लिए जलपान, दादा-दादी के लिए सहभागिता उपहार, दो गतिविधियों के लिए पुरस्कार और अन्य खर्च शामिल होंगे।

परिपत्र में उल्लेख किया गया है कि छात्रों को इस समारोह में अपने साथ एक दादा-दादी को लाने की अनुमति होगी।

इसमें नृत्य प्रदर्शन, पेपर बैग और फोटो फ्रेम बनाना, साथ ही गुब्बारा रिले दौड़ जैसे खेल शामिल होंगे।
 
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अधिकारियों की मौजूदगी और दस्तावेजीकरण अनिवार्य

सर्कुलर में कहा गया है कि जिला शहरी संसाधन समन्वयक, क्लस्टर संसाधन समन्वयक और स्कूल प्रमुख कार्यक्रम के दौरान शारीरिक रूप से उपस्थित रहेंगे।

स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे उच्च-रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से समारोह का दस्तावेजीकरण करें, जिन्हें जिला कार्यालयों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें