DTU PhD Admission: दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में जनवरी 2026 सत्र के लिए पीएचडी दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिले के लिए सात दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डीटीयू ने अलग-अलग 20 विभागों में पीएचडी दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं।
इसमें बायोटेक्नोलॉजी विभाग, दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, डिजाइन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सहित कई दूसरे विभाग शामिल हैं। डीटीयू ने पीएचडी दाखिले को छह श्रेणी में बांटा है।