फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन आयोजित होंगी दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 

Thu, 07 May 2020 05:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित होंगी। कोरोना वायरस की वजह से यूनिवर्सिटी के आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाओं को ऑनलाइन कराया जाएगा। सभी थ्योरी पाठ्यक्रमों के लिए आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। परीक्षाओं का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। परीक्षाओं के शेड्यूल के लिए अभ्यर्थी नियमित वक्त पर यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सभी तीन मोड पर होने वाली ऑनलाइन परीक्षाओं को आर्टिफिशियल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन कराया जाएगा। ये परीक्षाएं 2 घंटे की होंगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए पढ़ाया जा रहा है।

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने अभी अंतिम सेमेस्टर की होने वाली ऑनलाइन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं किया है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि इस शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें