दिल्ली सरकार ने राज्य में सभी विश्वविद्यालय की लंबित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि छात्रों को विश्वविद्यालयों द्वारा तय किए गए मूल्यांकन मापदंडों के आधार पर डिग्री प्रदान की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि कोरोना संकट की परिस्थिति के कारण विश्वविद्यालयों के सभी सेमेस्टर और फाइनल परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इसका मतलब है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय जैसे कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जेएनयू, जामिया विश्वविद्यालय और अन्य अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित नहीं करेंगे।
सिसोदिया ने यह भी बताया कि राज्य के सभी संस्करणों को अपने छात्रों को प्रमोट करने और उन्हें अपने स्तर पर तय किए गए मूल्यांकन के आधार पर डिग्री देने के लिए कहा गया है। इससे संबंधित एक ट्वीट भी जारी हुआ है। बता दें कि मनीष सिसोदिया जो कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री हैं, ने शनिवार को इस संबंध में निर्णय सुनाया है। पीएम नरेंद्र मोदी को सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में चिट्ठी लिखकर अपील की है कि उनके द्वारा लिए गए फैसले की तर्ज पर वे भी इस तरह का फैसला लें।