फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्कूल खोलने के लिए फिर आगे बढ़ी तारीख, जानें कब तक रहेंगे बंद

Sun, 04 Oct 2020 04:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए एक बार फिर से दिल्ली के स्कूलों को खोलने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह घोषणा करते हुए जानकारी दी, कि राजधानी के सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले केंद्र सरकार की तरफ से 15  अक्तूबर से सभी स्कूलों को खोलने की छूट दी गई है। इस फैसले के बाद अटकलें तेज हो गई थी कि दिल्ली के स्कूल कभी भी खुल सकते हैं। हालांकि केजरीवाल सरकार ने 18 सितंबर को जारी आदेश में 5 अक्तूबर तक के लिए स्कूल बंद रखने को कहा था। अब इस प्रतिबंध को 31 अक्टूबर तक कर दिया गया है।

विज्ञापन




पहले की तरह ही चलेंगी ऑनलाइन क्लासेस
खबर के अनुसार सोमवार को गाइडलाइन्स जारी की जाएगी। अभी फिलहाल स्कूल बंद रहने पर पहले की तरह ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी।
 
ऑनलाइन क्लासेस को प्राथमिकता 
वहीं, केंद्र ने स्कूल खोलने की छूट तो दी है मगर कोविड से जुड़ी सभी सावधानियों का पालन करने के भी आदेश दिए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य  एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किया है। राज्य सरकार चाहती है कि ऑनलाइन मोड से पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाए। अगर स्टूडेंट्स ऑनलाइन पढ़ना चाहते हैं, तो स्कूल को इसकी अनुमति देनी होगी। फिलहाल स्कूल आने वाले स्टूडेंट्स को पैरेंट्स की रिटेन परमिशन के साथ आना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें