फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi School: बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली के स्कूल में रद्द हुई परीक्षा, जल्द जारी होगी नई तारीख

Sat, 20 Sep 2025 12:35 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली में हड़कंप मच गया है जब कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुरक्षा कारणों से डीपीएस द्वारका समेत कुछ स्कूलों में परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं।
विज्ञापन
DPS Dwarka - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Schools Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में हड़कंप मच गया जब डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीपीएस द्वारका ने आज होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन


धमकी के बाद सभी स्कूल बसें, निजी वैन और कैब को तुरंत रवाना कर दिया गया। वहीं निजी बसों के अभिभावकों से अपील की गई कि वे डीपीएस द्वारका और निर्धारित पिकअप पॉइंट से अपने बच्चों को घर ले जाएँ।

स्कूल परिसर को खाली करवा दिया गया है और मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।

डीपीएस द्वारका के परिपत्र में कहा गया है, "प्रिय अभिभावकगण, कृपया ध्यान दें कि अपरिहार्य कारणों से आज यानि शनिवार, 20 सितंबर 2025 को स्कूल बंद रहेगा। सभी स्कूल बसों और निजी वैन/कैब को तुरंत वापस भेजा जा रहा है। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को लेने के लिए स्टॉप पर अवश्य पहुंचे। यदि निजी बसें अपने बच्चों को स्कूल छोड़ती हैं, तो उनके अभिभावकों को उन्हें लेने आना होगा। आज होने वाली मध्यावधि परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। नई तिथियों की सूचना शीघ्र ही दी जाएगी।" 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फर्जी साबित हुई UCMS बम धमकी

फिलहाल परिसर की तलाशी चल रही है। इस बीच, महीनों से शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित कई शैक्षणिक संस्थानों को बम की धमकियां मिल रही हैं। नई दिल्ली स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज को 9 सितंबर को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। सूचना मिलते ही बिना किसी अफरा-तफरी या शोर-शराबे के कॉलेज परिसर खाली करा दिया गया। बाद में, बम निरोधक दस्ते ने कॉलेज परिसर की गहन जाँच की, जिसके बाद दोपहर 1:30 बजे इसे सुरक्षित घोषित कर दिया गया और बम की धमकी फर्जी पाई गई।
 
एक अन्य शैक्षणिक संस्थान मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और दिल्ली के मुख्यमंत्री सचिवालय को भी उसी दिन बम की धमकी मिली।दिल्ली पुलिस के अनुसार, ईमेल के जरिए मिली धमकी में एमएएमसी और मुख्यमंत्री सचिवालय में संभावित विस्फोट का संकेत दिया गया था। डीसीपी निधिन वलसन ने बताया कि एमएएमसी के डीन को भेजे गए ईमेल में कोई खास जानकारी नहीं थी। हालांकि, बाद में एक बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेजा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें