GRAP-3 क्या है?
ग्रेप-3 यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का तीसरा चरण है। इसे दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण के बढ़ने पर लागू किया जाता है। इसका उद्देश्य हवा की गुणवत्ता सुधारना और लोगों को गंभीर प्रदूषण से बचाना है।
दिल्ली और एनसीआर में लगातार बढ़ती वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया है। इसके तहत अब बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहन सड़क पर नहीं चल सकेंगे। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर पहुंच गया है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।