Delhi Nursery admission 2023: शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) ने घोषणा की है कि 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली के मान्यता प्राप्त प्राइवेट नर्सरी स्कूलों में प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और कक्षा एक के लिए प्रवेश प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है।
पहली सूची 20 जनवरी को होगी घोषित
प्रवेश के लिए प्रतीक्षा सूची के साथ चयनित होने वाले बच्चों की पहली सूची 20 जनवरी को घोषित की जाएगी। जबकि दूसरी सूची छह फरवरी को अपलोड की जाएगी। प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटों के साथ सभी प्रवेश स्तर की कक्षाओं का विवरण सभी स्कूलों द्वारा 16 दिसंबर तक घोषित किया जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है, "सभी गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 28 नवंबर तक प्रवेश के लिए अपना मानदंड अपलोड करेंगे।"
Delhi Nursery admission 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
- दिल्ली की नर्सरी कक्षाओं के लिए आवेदन शुरू- 1 दिसंबर, 2022
- दिल्ली की नर्सरी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि- 23 दिसंबर, 2022
- दिल्ली की नर्सरी कक्षाओं में सीटों के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का विवरण अपलोड करना - 6 जनवरी, 2023
- प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक छात्र को दिए गए अंकों को अपलोड करना - 13 जनवरी, 2023
- दिल्ली की नर्सरी कक्षाओं के लिए चयनित विद्यार्थियों की प्रथम सूची- 20 जनवरी 2023
Delhi Nursery admission 2023 पंजीकरण शुल्क 25 रुपये
अभिभावकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। चयनित छात्रों की पहली सूची 20 जनवरी को डीओई दिल्ली जारी करेगा। इसके बाद दूसरी सेलेक्ट लिस्ट सहित वेटिंग लिस्ट 6 फरवरी, 2023 को प्रदर्शित की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 17 मार्च 202 को बंद होगी। इसके अलावा अभिभावकों को विज्ञापन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्कूल की वेबसाइट पर चेक करते रहना होगा।