फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : ईडब्ल्यूएस की सीटों पर 32 हजार से अधिक चयनित, दाखिला 30 जून तक

Wed, 16 Jun 2021 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ निकाला
  • चयनित बच्चों को 30 जून तक मिल सकेगा दाखिला
  • फॉर्म में दिए गए फोन नंबर पर आवंटित स्कूल के संबंध में भेजी जाएगी जानकारी
विज्ञापन
demo pic.. - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की 25 फीसदी सीटों के लिए मंगलवार को हुए पहले कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ में 32 हजार से अधिक बच्चों का चयन किया गया है। इस ड्रॉ के आधार पर स्कूलों में 30 जून तक दाखिला लिया सकेगा। अभिभावकों की ओर से भरे गए दाखिला फॉर्म में दिए गए फोन नंबर पर उन्हें आवंटित स्कूल के संबंध में बुधवार से जानकारी मिलनी शुरु हो जाएगी। 

विज्ञापन


अभिभावकों को स्कूल जाकर आवंटित स्कूल में दाखिला संबंधित दस्तावेज जमा कराने होंगे। निजी ज मीनों पर बने स्कूलों की 50 फीसदी सीटों पर ही ड्रा किया गया है। इस तरह से अभी कम बच्चों को ही स्कूलों का आवंटन किया गया है। जबकि सरकारी जमीन पर बने स्कूलों की सौ फीसदी सीटें ड्रा में शामिल थी।

अभी जो सीटें बचेंगी उनको भरने के लिए जल्द ही दूसरा ड्रा निकाला जाएगा। जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इस कोटे के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई को समाप्त हुई थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एक लाख वार्षिक आय से कम आय वाले ईडब्लयूएस के अभिभावकों के बच्चों, डीजी श्रेणी केतहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग(नॉन क्रीमी लेयर), अनाथ, ट्रांसजेंडर व एचआईवी प्रभावित बच्चों को 22 फीसदी सीटों पर दाखिले अवसर मिलता है। वहीं 3 फीसदी सीटों पर दिव्यांग श्रेणी के बच्चों का दाखिला होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें