फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro Result 2020: दिल्ली मेट्रो लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Tue, 07 Apr 2020 05:57 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
DMRC Result 2020
विज्ञापन

Delhi Metro Result 2020: दिल्ली मेट्रो के लिए विभिन्न पदों पर हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वे दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अब अगले चरण में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि अभी इंटरव्यू की तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना  जा रहा है कि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार तारीख की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट

delhimetrorail.com

दिल्ली मेट्रो के लिए बीते तीन फरवरी को लिखित परीक्षा हुई थी। यह लिखित परीक्षा
1492 विभिन्न पदों के लिए हुई थी। इन विभिन्न पदों के लिए डीएमआरसी ने भिन्न-भिन्न वेतन रखा है। ये वेतन 37,000 से 1,15,000 के बीच है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के बाद अब अगला चरण साक्षात्कार का होगा जिसमें ग्रुप डिस्कशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। डीएमआरसी के रिजल्ट की कट ऑफ लिस्ट भी जारी हो चुकी है जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं।

सभी पदों के लिए कट ऑफ लिस्ट जारी हो चुकी है। गौरतलब है कि डीएमआरसी ने इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पिछले साल 14 दिसंबर से शुरू की थी। आवेदन की यह प्रक्रिया 13 जनवरी तक चली थी और उसके बाद फरवरी में लिखित परीक्षा हुई थी। डीएमआरसी ने विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट मैनेजर, लीगल असिस्टेंट, कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट, अकाउंट्स असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर आदि  पदों के लिए भर्तियां निकाली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें