कक्षा 9 की नई परीक्षा और प्रमोशन नीति में क्या बदला?
दिल्ली शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 की परीक्षा और प्रमोशन नीति में बदलाव किया है। नई नीति में तीसरी भाषा को अनिवार्य किया गया है और इसका मूल्यांकन स्कूल स्तर पर होगा। इसके अलावा कक्षा 9 में वोकेशनल एजुकेशन को भी अनिवार्य विषय बनाया गया है। गणित और विज्ञान में एडवांस्ड लेवल की वैकल्पिक परीक्षाओं का विकल्प भी दिया गया है।
नई व्यवस्था में कक्षा 9 के छह मुख्य विषय होंगे- भाषा-1, भाषा-2, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और वोकेशनल एजुकेशन। इन्हीं विषयों के प्रदर्शन के आधार पर छात्रों की प्रगति और कक्षा 10 में प्रमोशन तय होगा। साथ ही, 2026-27 सत्र से कक्षा 9 में गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड परीक्षा का पुराना पैटर्न खत्म कर दिया गया है।