दो अप्रैल से शुरू होगी ट्रेनिंग
योजना के तहत दो अप्रैल से छात्रों को नीट और सीयूईटी की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स एक महीने का होगा, जिसमें हफ्ते में छह दिन कोचिंग दी जाएगी। कुल 180 घंटे की इस कोचिंग में पढ़ने के लिए मैटेरियल, प्रश्नों के समाधान और मॉक टेस्ट भी शामिल होंगे। इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी।
गरीब छात्रों के लिए गेम चेंजर साबित होगी योजना
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इससे गरीब छात्रों का नीट जैसी परीक्षा को पास करना या उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालयों में प्रवेश करना आसान हो जाएगा। इससे गरीबों के सपने साकार होंगे, साथ ही प्रतिभा को उचित सम्मान मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बच्चों को बेहतर कोचिंग देकर उनका भविष्य बेहतर बनाने के लिए कृतसंकल्प है।