फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Govt School: 10 फरवरी से होंगी सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

Fri, 16 Jan 2026 01:14 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Govt School Exam: दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Govt Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरु होंगी। शिक्षा निदेशालय ने इन परीक्षाओं की तिथि और संचालन के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशालय के अधिकारी परीक्षाओं के दौरान औचक निरीक्षण करेंगे। 10 फरवरी को 11वीं की इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी, रिटेल व टूरिज्म की परीक्षा होगी। 11 को 9वीं की कौशल विषयों की परीक्षा होगी। 17 को 11वीं की मुख्य विषय हिंदी की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन


19 फरवरी को 8वीं, 9वीं व 11वीं की मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी। 3-8वीं तक के मुख्य विषयों की परीक्षा 26 फरवरी से होगी। परीक्षाएं 18 मार्च को खत्म होंगी। 3-5वीं तक की परीक्षाएं दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होंगी। छठी से 8वीं तक की परीक्षा 2.30 बजे से 5 बजे तक होगी। 9वीं व 11वीं की परीक्षा 2.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें