फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Government: दिल्ली में 75 नए सीएम श्री स्कूल खोलने की तैयारी शुरू, सरकार ने की अस्थायी शॉर्टलिस्टिंग

Fri, 20 Jun 2025 09:26 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi CM SHRI School Teacher Recruitment: दिल्ली सरकार ने 75 नए सीएम श्री स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए स्कूल भवनों की अस्थायी शॉर्टलिस्टिंग कर ली गई है और ये स्कूल आने वाले हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने 75 नए घोषित सीएम श्री स्कूलों के लिए स्कूल भवनों की अस्थायी शॉर्टलिस्टिंग कर ली है। ये स्कूल आने वाले हफ्तों में चालू होने की संभावना है। इस संबंध में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को जानकारी दी।

विज्ञापन


सूद ने कहा, "ज्यादातर सीएम श्री स्कूलों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये स्कूल जल्द ही काम करना शुरू कर देंगे, और उन्हें चालू करने की तैयारी चल रही है।

तकनीक-सक्षम और पर्यावरण-अनुकूल होंगे नए सीएम श्री स्कूल

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (DBSE) को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जा रहा है, और इससे संबद्ध स्कूल अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में स्थानांतरित हो जाएंगे।

कई मौजूदा सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करके सीएम श्री स्कूलों में विकसित किया जा रहा है।

एक अधिकारी के अनुसार, आने वाले स्कूलों को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है, जो शून्य-अपशिष्ट और सौर ऊर्जा से चलने वाले परिसरों के रूप में संचालित होंगे।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "इन स्कूलों में एआई-सक्षम पुस्तकालय, संवर्धित वास्तविकता (AR) और आभासी वास्तविकता (VR) उपकरणों से सुसज्जित स्मार्ट कक्षाएं, स्मार्टबोर्ड और बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली होंगी।"

विज्ञापन

सीएम श्री स्कूलों में भर्ती शुरू, एनईपी के तहत होगा संचालन

उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच इस क्षेत्र में रुचि बढ़ाने के लिए स्कूलों में रोबोटिक्स प्रयोगशालाएं भी होंगी। शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों में शिक्षण और नेतृत्व पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। 

5 जून को जारी एक परिपत्र में, विभाग ने शिक्षकों, स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT), प्राथमिक शिक्षकों (पीआरटी) और अन्य शिक्षण कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए, जिनके पास सेवानिवृत्त होने से पहले कम से कम पांच साल हैं। 

10 जून को जारी एक अन्य परिपत्र में उन प्रधानाचार्यों और उप-प्रधानाचार्यों के लिए आवेदन खोले गए जो समान सेवानिवृत्ति शर्तों के साथ नए स्कूलों में स्थानांतरित होना चाहते हैं। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दिल्ली बजट भाषण के अनुसार, इन स्कूलों की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का कोष आवंटित किया गया है। केंद्र सरकार के पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर, सीएम श्री स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का पालन करेंगे और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 को लागू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें