आवेदन के लिए योग्यता
इस अवॉर्ड के लिए प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, हेड ऑफ स्कूल्स और शिक्षक (प्राइमरी से सीनियर सेकेंडरी स्तर तक) आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास 31 मार्च 2025 तक कम से कम 7 साल की नियमित सेवा का अनुभव होना चाहिए। रिटायर हो चुके शिक्षक (एकेडमिक सेशन 2024-25 में) भी आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि पहले इस अवॉर्ड को प्राप्त कर चुके उम्मीदवार दोबारा आवेदन नहीं कर सकते, जबकि Excellence in Education Awardees के लिए आवेदन में 3 साल का अंतराल आवश्यक है।
स्टेट टीचर्स अवॉर्ड 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता अंक इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं: RPVVs, Schools of Excellence और प्राइवेट अनएडेड स्कूल्स के उम्मीदवारों के लिए 75% जबकि सरकारी और एडेड स्कूल्स के उम्मीदवारों के लिए 60%।
चयन प्रक्रिया
आवेदनों की समीक्षा पहले जिला स्तर की समितियों द्वारा की जाएगी। उम्मीदवारों को रिजल्ट, को-करिकुलर एक्टिविटीज के रिकॉर्ड, इंस्पेक्शन रिपोर्ट और सेवा विवरण जैसे सत्यापित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदन 28 अगस्त 2025 तक राज्य चयन समिति को भेज दिए जाएंगे।
कैसे करें आवेदन?
- शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in
- खोलें।
- मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध State Teachers Award 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन के लिए अपना पंजीकरण पूरा करें।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स भेजे जाएंगे।
- प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर उपयुक्त श्रेणी में आवेदन पत्र भरें।