फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 105 स्कूलों में नहीं होगा दाखिला, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 16 Dec 2018 05:30 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में नर्सरी दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा निदेशालय के दिशानिर्देश के बावजूद अब तक 105  स्कूलों ने अपने मानक अपलोड नहीं किए थे। निदेशालय ने अब इस मामले में फैसला सुना दिया है। इन 105 स्कूलों में होने वाले दाखिले पर रोक लगा दी है। इन स्कूलों को कल यानी शनिवार तक का समय दिया गया था। पर इस मामले पर स्कूलों की कोई प्रतिक्रिया न पाकर उन्होंने रोक लगा दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आपको बता दें कि शिक्षा निदेशक संजय गोयल ने बताया कि सामान्य श्रेणी के दाखिले के लिए स्कूलों को 14 दिसंबर तक दाखिला मानक अपलोड करने के लिए दिशानिर्देश दिए गए थे।इनमें साफ किया गया था जो शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपने मानक अपलोड नहीं करेंगे उन्हें दाखिला शुरू करने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। निदेशालय ने शनिवार दोपहर 1 बजे तक पाया कि 105 ऐेसे स्कूल हैं, जिन्होंने अब तक अपने मानक अपलोड नहीं किए थे। यही कारण है कि सरकार ने रोक लगा दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें