फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर! इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के नौ पाठ्यक्रमों में बढ़ाई गई 1300 से ज्यादा सीटें

Thu, 29 Oct 2020 12:23 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ((IP University) के नौ पाठ्यक्रमों के लिए 1300 से ज्यादा सीटें बढ़ाने की घोषणा हुई हैं। ये सीटें इसी सत्र 2020-21 से बढ़ाई जाएंगी। ऐसे में आईपी यूनिवर्सिटी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह खुशखबरी है। सीटें बढ़ाने की यह घोषणा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की है।  

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट जारी, 60 फीसदी से ज्यादा स्कूल छात्रों तक स्मार्टफोन की पहुंच


 

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को इसी साल से इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में 1330 सीटें बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनीवर्सिटी में 9 पाठ्यक्रमों में 1330 नई सीटें बढ़ाई हैं। ये सीटें इसी सत्र से बढ़ाई जाएंगी।

इसे भी पढ़ें-IIM CAT 2020: परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 
विज्ञापन

बी.टेक कोर्स में  बढ़ाई गई सबसे ज्यादा सीटें
सिसोदिया ने कहा कि इन 1330 सीटों में से सबसे अधिक बी.टेक पाठ्यक्रम में बढ़ाई गई हैं। जो कि 630 हैं। उन्होंने कहा कि इन अतिरिक्त सीटों को बढ़ाने के पीछे की मंशा यही है कि इस कठिन साल में छात्रों को नए अवसर मिल सकें। इन सीटों को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में बढ़ाया जाएगा।

विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों की सीटों में बढ़ोतरी की जाएगी। 

इन पाठ्यक्रमों में बढ़ाई गई सीटें
बी.वीओसी- 20 सीटें
बीबीए- 120 सीटें
बी.कॉम- 220 सीटें
बी.ए इकोमिक्स-120 सीटें
बीसीए-90 सीटें
एमबीए-60 सीटें
एम एस सी योगा-15 सीटें
एम.वाओसी- 55 सीटें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें