फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ईडब्ल्यूएस दाखिला: फाइनल ड्रॉ में चुने गए छात्रों की लिस्ट जारी, कितने बच्चों का हुआ चयन? जानें यहां

Fri, 25 Sep 2026 05:33 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने ईडब्ल्यूएस, डीजी और सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के तहत 2026-27 सत्र के लिए फाइनल ड्रॉ रिजल्ट जारी कर दिया है। नर्सरी से कक्षा नौवीं तक के चयनित छात्रों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Delhi EWS Admission 2026-27 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने ईडब्ल्यूएस, डीजी और सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के बच्चों के 2026 एडमिशन के लिए फाइनल लॉटरी रिजल्ट जारी कर दिया है। माता-पिता आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर फाइनल ड्रॉ लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह लॉटरी दिल्ली के प्राइवेट बिना सरकारी मदद वाले स्कूलों की एंट्री-लेवल कक्षाओं जैसे नर्सरी, प्री-प्राइमरी, केजी और कक्षा 1 में दाखिले के लिए है। फाइनल लिस्ट में रजिस्ट्रेशन नंबर, बच्चे का नाम, स्कूल आईडी और स्कूल का नाम जैसी जानकारी दी गई है।

नर्सरी में 1,306 बच्चों को मिला स्कूल

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ईडब्ल्यूएस, डीजी और सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के तहत नर्सरी, केजी और कक्षा 1 की अंतिम ड्रॉ सूची जारी कर दी है। नर्सरी में ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी के 1,306 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए हैं, जबकि सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के 3 बच्चों का चयन हुआ है।

केजी में ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी के 586 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए हैं। वहीं, सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी में एक बच्चे का चयन हुआ है। कक्षा 1 में ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी के 2,233 बच्चों के नाम अंतिम ड्रॉ में शामिल हैं, जबकि सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के 15 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन

 
कक्षा श्रेणी चुने गए छात्र
नर्सरी ईडब्ल्यूएस/डीजी 1,306
नर्सरी सीडब्ल्यूएसएन 3
केजी ईडब्ल्यूएस/डीजी 586
केजी सीडब्ल्यूएसएन 1
कक्षा 1 ईडब्ल्यूएस/डीजी 2,233
कक्षा 1 सीडब्ल्यूएसएन 15
कक्षा 3 ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप 215
कक्षा 4 ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप 198
कक्षा 5 ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप 132
कक्षा 6 ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप 460
कक्षा 7 ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप 147
कक्षा 8 ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप 145
कक्षा 9 ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप 218

क्या है एडमिशन का शेड्यूल

प्रक्रिया तारीख
दस्तावेजों की जांच 25 सितंबर से 3 अक्तूबर
रिपोर्ट न करने वाले चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज जांच का अंतिम मौका 5 अक्टूबर से 8 अक्तूबर
जरूरी दस्तावेजों की कमी पूरी करने की प्रक्रिया 25 सितंबर से 12 अक्तूबर
जोनल अधिकारी द्वारा अंतिम आदेश 13 अक्टूबर से 15 अक्तूबर
डीएएमसी में अपील 16 अक्टूबर से 21 अक्तूबर
डीएएमसी द्वारा अपील की जांच और अंतिम आदेश 22 अक्टूबर से 24 अक्तूबर
अनुशंसित उम्मीदवारों का संबंधित स्कूल में दाखिला 25 सितंबर से 31 अक्तूबर

दस्तावेज जांच और दाखिला प्रक्रिया

कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ से चयनित सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच 29 जोनल अधिकारी करेंगे। संबंधित जोन के डी.डी.ई. द्वारा कारण सहित आदेश जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार चयनित होने के बावजूद रिपोर्ट नहीं करेंगे, उन्हें दस्तावेजों की जांच के लिए अंतिम मौका दिया जाएगा। कमी पाए जाने पर जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। जोनल अधिकारी के आदेश से असंतुष्ट अभिभावक डीएएमसी में अपील कर सकेंगे।

विज्ञापन

कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले दिल्ली शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ईडब्ल्यूएस/डीजी एडमिशन सेक्शन में जाएं।
  • 2026 लॉटरी रिजल्ट या स्कूल आवंटन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिल्ली ईडब्ल्यूएस फाइनल ड्रॉ लिस्ट की पीडीएफ दिखाई देगी।
  • बच्चे की कक्षा के अनुसार नर्सरी, केजी या कक्षा 1 की पीडीएफ चुनें।
  • सूची में बच्चे के नाम, पंजीकरण संख्या और आवंटित स्कूल की जानकारी देखें।
  • भविष्य में जरूरत के लिए रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें