फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QS Rankings: छात्रों के रहने के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे किफायती शहर, क्यूएस रैंकिंग में सबसे सस्ता शहर घोषित

Thu, 23 Jul 2026 01:51 PM IST
Shahin Praveen सीमा शर्मा

सार

QS Ranking 2027: क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग 2027 में दिल्ली को छात्रों के रहने और पढ़ाई के लिए दुनिया का सबसे किफायती शहर बताया गया है। वहीं, मुंबई भारत का सबसे बेहतर रैंकिंग वाला शहर बनकर उभरा है। रैंकिंग में ट्यूशन फीस, रहने का खर्च और छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे मानकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
QS Rankings - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

QS Best Student Cities Ranking 2027: उच्च शिक्षा के लिए पढ़ाई करने आने वाले छात्रों के रहने के लिहाज से दिल्ली दुनिया का सबसे किफायती शहर बनकर उभरा है। यहां अंतरराष्ट्रीय ट्यूशन फीस औसतन लगभग 2.60 लाख रुपये सालाना है। वहीं, मुंबई देश का सबसे अच्छी रैंकिंग वाला शहर बन गया है। यह खुलासा लंदन में जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी बेस्ट स्टूडेंट सिटी रैंकिंग 2027 में हुआ है।

भारत के चार शहर शामिल

कुल 150 शहरों की इस वैश्विक सूची में भारत के चार शहरों, मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू और चेन्नई को स्थान मिला है। इनमें से तीन शहरों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। सात पायदान की छलांग के साथ मुंबई 91वें और पांच पायदान के सुधार के साथ दिल्ली 99वें स्थान पर है। एम्प्लॉयर एक्टिविटी (ग्रेजुएट की मांग) के मामले में दिल्ली दुनिया में 29वें और मुंबई 34वें नंबर पर है। किफायती श्रेणी में मुंबई 12वें स्थान पर है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, बंगलूरू में औसतन सालाना ट्यूशन फीस 5.20 लाख रुपये होने के कारण इसकी रैंकिंग छह पायदान गिरकर 130वें स्थान पर आ गई है। चेन्नई पांच पायदान सुधरकर 123वें नंबर पर पहुंच गया है। वैश्विक रैंकिंग में सियोल पहले, टोक्यो दूसरे और लंदन तीसरे स्थान पर है।

अंतरराष्ट्रीय विविधता में पिछड़े भारतीय शहर : क्यूएस की सीईओ

जेसिका टर्नर के अनुसार, भारतीय शहर किफायती पढ़ाई और रोजगार की मांग में मजबूत हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की विविधता (स्टूडेंट मिक्स) में काफी पीछे हैं। मुंबई 150वें और दिल्ली 146वें पायदान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें