फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Bomb Threat: दिल्ली के दो सीआरपीएफ स्कूलों में बम की अफवाह, जांच के बाद धमकी फर्जी घोषित

Tue, 18 Nov 2025 02:12 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bomb Threat: दिल्ली के दो सीआरपीएफ स्कूलों में बम होने की सूचना से मंगलवार सुबह अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने इसे पूरी तरह अफवाह करार दिया।
विज्ञापन
Bomb Threat - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CRPF Schools: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हलचल मच गई, जब सीआरपीएफ द्वारा संचालित दो स्कूलों को बम की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। एक अज्ञात कॉलर ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर दावा किया कि स्कूल परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं।

विज्ञापन


सुबह करीब 9 बजे आई इस कॉल में चेतावनी दी गई कि प्रशांत विहार और द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूलों में बम रखे गए हैं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा को तत्काल तैनात किया गया।

सुरक्षा जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "फोन आने के बाद टीमें दोनों स्थानों पर पहुंच गईं और एहतियात के तौर पर स्कूल भवनों को खाली करा लिया गया।"

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, "हमने स्कूलों का गहन निरीक्षण किया और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। धमकी को अफवाह घोषित कर दिया गया है।"

अधिकारी ने बताया कि पुलिस कॉल रिकॉर्ड और तकनीकी विवरण का विश्लेषण कर रही है ताकि कॉल करने वाले की पहचान की जा सके और फर्जी धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें