फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Foundation : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 की घोषणा होगी जल्द, ऑनलाइन ही भरे जाएंगे फॉर्म

Fri, 11 Aug 2023 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

छात्रवृत्ति परीक्षा में मानकों पर खरे उतरने वाले 9वीं और 10वीं कक्षा के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 75-75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस तरह, कुल 46 विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 की घोषणा जल्द होने वाली है।  छात्रवृत्ति परीक्षा में मानकों पर खरे उतरने वाले 9वीं और 10वीं कक्षा के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 75-75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस तरह, कुल 46 विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले केवल वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम होगी। इसमें बीपीएल कार्ड धारक परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा सकेंगे। 

पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। वर्ष 2022 में तकरीबन एक लाख प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे। 
विज्ञापन


दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह ही इस बार भी दृष्टिहीन विद्यार्थियों को दो छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें यह ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें