दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेजों को खोलने की अनुमति दी है। वैश्विक कोरोना महामारी के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेजों को खोलने का आदेश दिया गया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य सरकार के अधीन मेडिकल कॉलेजों को फिर से खोलने का फैसला किया है, क्योंकि राजधानी में वायरस की स्थिति नियंत्रण में है।