फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: आपत्तिजनक नारे के मामले में छात्र दोषी पाए गए तो डिग्री पर गिरेगी गाज! होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Wed, 07 Jan 2026 11:13 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो

सार

JNU University: विश्वविद्यालय में आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। मामले की जांच के बाद यदि आरोपी छात्र दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और डिग्री सस्पेंड करने तक का फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में सोमवार रात को पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक, विवादास्पद और भडकाऊ नारे लगाने वाले आरोपी छात्रों का दोष सिद्ध होने पर उनकी डिग्री भी सस्पेंड हो सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन बुधवार को प्रोक्टोरियल जांच का आदेश जारी करेगा। वीडियो और अन्य सबुतों के आधार आरोपी छात्रों को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। यदि, वे अपना पक्ष रखने में नाकाम और दोष सिद्ध हो जाते हैं तो अनुशानात्मक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


इसके तहत, उनको एक, दो या सभी सेमेस्टर सस्पेंड, हॉस्टल खाली, दाखिला रदद, जुर्माना से लेकर विश्वविद्यालय कैंपस में आने के लिए रोक का प्रावधान शामिल है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, विश्वविद्यालय इनोवेशन और नए विचारों के केंद्र होते हैं।

जेएनयू की ओर से अधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर बयान जारी किया गया है जिसमें लिखा है कि विश्वविद्यालय नवाचार और नए विचारों के केंद्र होते हैं, उन्हें नफरत की प्रयोगशालाओं में बदलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी मौलिक अधिकार है लेकिन किसी भी तरह की हिंसा, गैर-कानूनी व्यवहार या देश विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें, नफरत की प्रयोगशालाओं में बदलने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इस घटना में शामिल छात्रों को भी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, जिससे तुंरत सस्पेंशन निष्कासन, और विश्वविद्यालय में स्थायी रूप से बाहर निकालना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें