फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में हो सकती है बड़ी घोषणा, कल राज्य शिक्षा मंत्री के साथ रक्षा मंत्री की बैठक

Sat, 22 May 2021 02:23 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल सभी राज्य शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में आने वाली बोर्ड परीक्षाओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की वजह से सीबीएसई समेत कई राज्य बोर्ड ने कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया था। अब जल्द ही 12वीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में फैसला आ सकता है। दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल सभी राज्य शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। 23 मई को सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली इस बैठक में आने वाली बोर्ड परीक्षाओं पर चर्चा की जाएगी। इस चर्चा में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल होंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट किया है कि माननीय प्रधानमंत्री की इच्छा है कि उनके प्रिय छात्रों के करियर को प्रभावित करने वाले किसी भी निर्णय को सभी राज्य सरकारों और हितधारकों के साथ परामर्श करने के बाद ही लिया जाना चाहिए। इसलिए मैंने हाल ही में राज्य के शिक्षा सचिवों के साथ बैठक की थी। शिक्षा मंत्री आगे लिखते हैं कि माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कल होने वाली एक उच्च स्तरीय बैठक के माध्यम से परामर्श प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा। इस बैठक में मेरी कैबिनेट सहयोगी स्मृति ईरानी और प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल होंगे। रमेश पोखरियाल ने इसी श्रृंखला में आगे ट्वीट किया कि राज्य सरकार के सभी शिक्षा मंत्रियों और सचिवों से इस बैठक में शामिल होने और आगामी परीक्षाओं के संबंध में अपने बहुमूल्य विचार साझा करने का अनुरोध किया गया है। यह वर्चुअल मीटिंग 23 मई, 2021 को सुबह 11.30 बजे होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें