कानूनगो पद के लिए आवश्यक योग्यता और अनुभव
कानूनगो के पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए वे अधिकारी आवेदन कर सकते हैं जो केंद्र या राज्य सरकार के विभागों या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में नियमित रूप से इसी तरह के पद पर काम कर रहे हों। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या इसके बराबर योग्यता होनी चाहिए। साथ ही, उन्हें कंप्यूटर चलाने की जानकारी हो और उर्दू या हिंदी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। जिनके पास राजस्व या भूमि प्रबंधन का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है।
वेतनमान और शर्तें
नायब तहसीलदार पद के लिए चयनित अधिकारियों को लेवल-6 और कानूनगो पद के लिए लेवल-4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। प्रतिनियुक्ति से जुड़ी सभी पात्रता शर्तें, चयन प्रक्रिया और सेवा शर्तें डीडीए द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार लागू होंगी।
देखें आधिकारिक नोटिस