क्या है DASA UG 2026?
DASA (Direct Admission of Students Abroad) यूजी उन विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI), पर्सन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (PIO) और खाड़ी देशों में कार्यरत भारतीयों के बच्चों (CIWG) के लिए आयोजित प्रवेश प्रक्रिया है। इसके माध्यम से NITs, IIITs और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश मुख्य रूप से जेईई मेन रैंक और निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर किया जाता है।
CSAB स्पेशल राउंड क्या हैं?
CSAB स्पेशल राउंड उन रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोजित किए जाते हैं जो जोसा काउंसलिंग पूरी होने के बाद भी खाली रह जाती हैं। जेईई मेन में शामिल पात्र उम्मीदवार इन विशेष राउंड्स में भाग लेकर NITs, IIITs, GFTIs और अन्य संस्थानों में बची हुई सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए एक अतिरिक्त अवसर होता है जिन्हें जोसा (JoSAA) काउंसलिंग में सीट नहीं मिली या जो बेहतर विकल्प की तलाश में हैं। शेड्यूल इस प्रकार है:
| कार्यक्रम |
तिथि |
| कैटेगरी रिस्टोरेशन अनुरोध शुरू |
22 जुलाई 2026 |
| कैटेगरी रिस्टोरेशन अनुरोध की अंतिम तिथि |
23 जुलाई 2026 |
| JoSAA के बाद रिक्त सीटों का प्रदर्शन |
28 जुलाई 2026 |
| रजिस्ट्रेशन, SREF भुगतान और चॉइस फिलिंग शुरू |
28 जुलाई 2026 |
| मॉक सीट आवंटन |
31 जुलाई 2026 |
| रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि |
3 अगस्त 2026 |
| चॉइस लॉकिंग की अंतिम तिथि |
5 अगस्त 2026 |
| स्पेशल राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम |
6 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग (राउंड-1) |
6 से 10 अगस्त 2026 |
| स्पेशल राउंड-2 सीट आवंटन परिणाम |
12 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग (राउंड-2) |
12 से 14 अगस्त 2026 |
13 से 18 अगस्त तक होगी फिजिकल रिपोर्टिंग
काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें संबंधित संस्थानों में 13 अगस्त से 18 अगस्त 2026 के बीच फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। इसी दौरान प्रवेश संबंधी अंतिम औपचारिकताएं और संस्थागत शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी अपडेट या संशोधित कार्यक्रम की जानकारी समय पर मिल सके।