रिजल्ट के बाद क्या करना है?
सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद हर यूनिवर्सिटी अपनी वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंक जारी करेगी। उसके आधार पर:
- छात्र अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर आवेदन करेंगे।
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
- CUET स्कोर के आधार पर सीट अलॉटमेंट होगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित रखें, क्योंकि काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया में उसकी जरूरत पड़ेगी।
कैसे देखें अपना रिजल्ट?
- आप सबसे पहले सीयूईटी की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- “CUET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देख लें।
- स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।