विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि सीयूईटी परिणाम शनिवार, 15 जुलाई, 2023 को जारी कर दिया गया है। परिणाम जारी होने के बाद, अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर CUET परिणाम 2023 लिंक सक्रिय हो गया है। इस वर्ष CUET UG परीक्षा 2023 के लिए लगभग 14,99,790 यूनीक उम्मीदवारों ने पंजीयन किया था।
सीयूईटी यूजी परीक्षा में सबसे ज्यादा अंग्रेजी, हिंदी के उम्मीदवार शामिल रहे जबकि क्षेत्रीय भाषाओं में से बंगाली, तमिल, मलयालम और असमिया मेें सर्वाधिक छात्रों ने परीक्षाएं दीं थीं।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से सफल छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं हैं।