कब खत्म होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी CUET UG फेज-4 परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त, 2022 से 30 अगस्त, 2022 तक किया जा रहा है। इस फेज में करीब 3 लाख 72 हजार छात्र हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, जो छात्र तकनीकी समस्याओं के कारण फेज-2 की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें 30 अगस्त, 2022 को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
कब तक आएंगे परिणाम?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आधिकारिक तौर पर अब तक परिणाम को लेकर कोई भी अपडेट तो नहीं आया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में एनटीए के अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि सीयूईटी यूजी परीक्षा के परिणाम को सितंबर महीने में जारी कर दिया जाएगा। छात्र किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
ऑनलाइन मोड में जारी होंगे परिणाम
जो भी छात्र सीयूईटी 2022 परीक्षा में शामिल हुए हैं उनके परिणाम को एनटीए द्वारा ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र अपने परिणाम को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in या cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको नीचे बता रहे हैं।