CUET UG 2023 Exam City Intimation Slip OuT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2023) के लिए होने वाली परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार CUET UG एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा 05 से 08 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होने वाली है। सिटी इंटिमेशन स्लिप में, ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान परीक्षा की तारीख, परीक्षा की पाली, विषय / टेस्ट पेपर और माध्यम को प्रदर्शित किया जा रहा है।