CUET UG 2026 Exam Date: कब होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा?
एनटीए के अनुसार, सीयूईटी (यूजी) 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई, 2026 तक भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह सीयूईटी का एडमिट कार्ड नहीं है। सीयूईटी (यूजी) 2026 के आधिकारिक एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को केवल निर्धारित तिथि और समय पर ही परीक्षा में उपस्थित होना होगा। एजेंसी ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा की तिथि या समय में परिवर्तन के लिए कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। एडमिट कार्ड पर उल्लिखित तिथियों और समय के अलावा किसी अन्य तिथि या समय पर किसी भी केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिन उम्मीदवारों की वास्तविक तस्वीर आवेदन के दौरान आधार रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती है या जिन्होंने अन्य पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके पंजीकरण किया है, उन्हें परीक्षा केंद्र पर भौतिक सत्यापन के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित या सत्यापित आवश्यक मूल प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
आधिकारिक नोटिस देखें...