CUET-UG Exam 2023: सीयूईटी-यूजी की परीक्षाएं रविवार 21 मई 2023 से देशभर में मणिपुर को छोड़कर शुरू हो रही हैं। लेकिन इस बीच छात्रों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल सीयूईटी-यूजी परीक्षा के लिए हजारों उम्मीदवारों ने अपने शहर में परीक्षा केंद्र का चयन किया था। लेकिन उन्हें सैकड़ों किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। सोशल मीडिया भी इस मुद्दे पर चिंतित छात्रों के पोस्ट से भर गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इनमें से कई छात्रों से बात की, जिन्होंने कहा कि इस मुद्दे को ईमेल के माध्यम से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को फ़्लैग करने के बावजूद, उन्हें अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। NTA को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) - UG आयोजित करने का काम सौंपा गया है, जो इस रविवार से शुरू होने वाला है।