उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई सभी आपत्तियों की जांच विशेषज्ञ पैनल द्वारा की जाएगी। उनके मूल्यांकन के आधार पर ही अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) तैयार की जाएगी और इसके आधार पर ही सीयूईटी यूजी 2025 का अंतिम परिणाम (Result) जारी किया जाएगा।
13 मई से 4 जून तक हुई सीयूईटी यूजी परीक्षा
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 13 मई से 3 जून 2025 के बीच किया गया था। हालांकि, अकाउंटेंसी/बुक कीपिंग की परीक्षा जो पहले 13 और 16 मई को आयोजित की गई थी, उसका पुनर्निर्धारण कर 2 और 4 जून को दोबारा आयोजित किया गया। इसी तरह तमिल और उर्दू विषयों की परीक्षा जो पहले 22 मई को होनी थी, उसे 4 जून 2025 को आयोजित किया गया।
आपत्ति दर्ज करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
- सबसे पहले cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन में जाकर “Answer Key Challenge” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन डिटेल्स (एप्लिकेशन नंबर और DOB/पासवर्ड) डालें।
- अब उत्तर कुंजी से संबंधित प्रश्न सूची सामने आएगी।
- जिन प्रश्नों पर आपत्ति है, उन्हें चुनें और 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क भुगतान करें।
- सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार अच्छे से जांच लें और फॉर्म सबमिट करें।