तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित हुए थे हजारों छात्र
आधिकारिक जानकारी के अनुसार 30 मई 2026 को परीक्षा शुरू होने में तकनीकी दिक्कत के कारण देरी हुई थी। इस दौरान कुल 3,765 उम्मीदवार ऐसे थे, जो परीक्षा दोबारा शुरू होने तक इंतजार नहीं कर सके और बिना परीक्षा दिए ही अपने परीक्षा केंद्रों से वापस चले गए।
एनटीए ने इसे ध्यान में रखते हुए एक बार के विशेष उपाय के तहत प्रभावित छात्रों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने का मौका देने का फैसला किया है।
किन छात्रों को मिलेगा दोबारा परीक्षा का मौका?
एजेंसी के अनुसार केवल वही उम्मीदवार इस विशेष अवसर के पात्र होंगे:
- जो 30 मई 2026 को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित थे।
- जिनका बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका था।
- लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा नहीं दे सके।
ऐसे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो तो क्या करें?
यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो वे NTA हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
- हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
- ईमेल: cuet-ug@nta.ac.in
परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाना जरूरी?
एनटीए ने साफ निर्देश दिया है कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वही फोटो आईडी ले जानी होगी, जिसका विवरण आवेदन फॉर्म और एडमिट कार्ड में दिया गया है।
इसके अलावा कुछ उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त प्रमाण पत्र भी जरूरी होगा। जिन उम्मीदवारों की लाइव फोटो आधार डेटा से मैच नहीं हुई थी या जिन्होंने आवेदन के दौरान किसी अन्य पहचान पत्र का उपयोग किया था, उन्हें सत्यापन के लिए मूल प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
यह प्रमाण पत्र स्कूल के प्रिंसिपल, हेडमास्टर या किसी क्लास-1 गजटेड अधिकारी जैसे तहसीलदार, एसडीएम, डीएम या भारतीय दूतावास के अधिकृत अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं। एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध CUET UG Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।