फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG Admit Card 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 19 May 2023 06:27 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

CUET UG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
CUET UG 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एनटीए ने यह एडमिट कार्ड 21, 22, 23 और 24 मई, 2023 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किया है। इन तिथियों के लिए निर्धारित उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में उल्लिखित विषयों के लिए उपस्थित होंगे। कुछ उम्मीदवारों ने प्रवेश पत्र पर प्रदर्शित विषयों के अलावा अन्य विषयों को चुना हो सकता है, इन्हें बाद में जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं अन्य तिथियों पर निर्धारित हैं, उनके एडमिट कार्ड भी बाद में जारी किए जाएंगे।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक जम्मू और कश्मीर के संबंध में, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से कुल 87309 अद्वितीय उम्मीदवारों को पंजीकृत किया गया है। जम्मू-कश्मीर के 12 केंद्रों में कुल 18012 उम्मीदवार परीक्षा देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें