फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, फिर से खोली गई आवेदन विंडो, इतने दिनों का मिला समय

Mon, 23 Feb 2026 02:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2026 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। अभ्यर्थी 23 फरवरी से 26 फरवरी 2026 रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद कोई सुधार या अतिरिक्त विस्तार नहीं दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
CUET UG 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2026 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है। यह प्रवेश परीक्षा अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार 11 मई से 31 मई 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों के साथ-साथ चुनिंदा विदेशी केंद्रों पर भी आयोजित होगी।

विज्ञापन


पहले आवेदन प्रक्रिया इस माह की शुरुआत में समाप्त हो चुकी थी, लेकिन उम्मीदवारों की ओर से मिले अनुरोधों के बाद एनटीए ने विशेष अवसर प्रदान करते हुए पंजीकरण विंडो दोबारा खोल दी है।

26 फरवरी तक विशेष मौका

एजेंसी के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ में 3 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक खुली थी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी (रात 11:50 बजे) निर्धारित थी। बाद में इसे बढ़ाकर 4 फरवरी कर दिया गया था और शुल्क भुगतान 7 फरवरी तक स्वीकार किया गया।

अब नए निर्णय के तहत आवेदन और शुल्क भुगतान की सुविधा 23 फरवरी (दोपहर) से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे) तक उपलब्ध रहेगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह एक विशेष विस्तार है और इसके बाद किसी अतिरिक्त समय की घोषणा नहीं की गई है।

आवेदन के बाद सुधार का अवसर नहीं

एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस विशेष अवधि के बाद किसी प्रकार की सुधार (करेक्शन) विंडो उपलब्ध नहीं होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन पत्र भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें। फॉर्म जमा करने से पहले उम्मीदवार निम्न बिंदुओं की जांच अवश्य कर लें:
 
  • व्यक्तिगत जानकारी
  • विषयों का चयन
  • अपलोड किए गए दस्तावेज
  • आवेदन शुल्क भुगतान की स्थिति

एक बार आवेदन सबमिट होने के बाद किसी भी परिस्थिति में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी निम्न चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • सीयूईटी यूजी 2026 के लिए उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • बुनियादी विवरण दर्ज कर पंजीकरण करें और लॉगिन विवरण प्राप्त करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा कर पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें और निर्धारित समयसीमा से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें