CUET UG Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 2 फरवरी 2026 से आवेदन सुधार विंडो खोलने जा रही है। इस दौरान उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार और अपडेट कर सकते हैं, जैसे कि व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा शहर, परीक्षा पत्र या अन्य अनुमत क्षेत्र। आवेदन पत्र में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।
प्रतिष्ठित केंद्रीय, राज्य और भाग लेने वाले निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश का द्वार होने के नाते, सीयूईटी यूजी भारत की सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक है।
11 से 31 मई के बीच होगी परीक्षा
इस बार सीयूईटी यूजी के जनरल टेस्ट (डोमेन) में कुल 23 विषय शामिल किए गए हैं। सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित होने की संभावना है। प्रत्येक पेपर में 50 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए केवल एक घंटा का समय मिलेगा। सही उत्तर पर 5 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी, जिससे प्रत्येक पेपर का कुल अंक 250 होंगे।