ये दस्तावेज अपडेट करने की सलाह
नोटिस के मुताबिक, CUET UG-2026 आवेदन के लिए निम्न दस्तावेज अपडेट और वैध स्थिति में होने चाहिए-
आधार कार्ड
- नाम, जन्मतिथि (10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार), पिता का नाम, पता और नवीनतम फोटो सही होनी चाहिए।
यूडीआईडी कार्ड/दिव्यांग्ता प्रमाणपत्र
- दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए UDID कार्ड वैध, अपडेटेड और आवश्यकतानुसार नवीनीकृत होना चाहिए।
श्रेणी प्रमाणपत्र (EWS/SC/ST/OBC-NCL)
- जाति प्रमाणपत्र नए फ़ॉर्मैट में और मान्य होना चाहिए, ताकि आरक्षण का लाभ मिल सके।
एनटीए ने आगे कहा कि दस्तावेजों में किसी भी तरह की गलती या पुरानी जानकारी होने पर सुधार कराना जरूरी है। आवेदन के दौरान दस्तावेज मिलान न होने पर शिकायतें, असुविधा या उम्मीदवार की पात्रता पर प्रभाव पड़ सकता है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे nta.ac.in और cuet.nta.nic.in वेबसाइट्स को नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि आवेदन प्रक्रिया, निर्देश और परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट समय पर मिल सकें।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...