फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म

Fri, 21 Mar 2025 07:30 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2025 Registration: सीयूईटी यूजी के लिए जल्द ही आवेदन विंडो बंद होने वाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अबी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) के लिए 22 मार्च, 2025 को पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगी। जिन उम्मीदवारों को स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना है, वे जल्द ही अपना फॉर्म भर लें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीधा लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च

एनटीए सीयूईटी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान 23 मार्च, 2025 तक किया जा सकता है।  

24 मार्च से खुलेगी सुधार विंडो

जो उम्मीदवार CUET UG 2025 के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अपने फॉर्म में 24 मार्च से 26 मार्च, 2025 तक सुधार कर सकेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन में गलत जानकारी को सही कर सकते हैं या आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। सुधार विंडो बंद होने के बाद कोई भी बदलाव संभव नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फॉर्म को ध्यान से जांचकर ही अंतिम रूप से जमा करें।

8 मई से 1 जून तक होगी परीक्षा

सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 8 मई से 1 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 37 विषय शामिल होंगे, और यह 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 60 मिनट होगी और परीक्षा उम्मीदवारों की संख्या और विषयों के संयोजन के आधार पर कई शिफ्टों में ली जाएगी। उम्मीदवार भाषा और सामान्य योग्यता परीक्षा सहित अधिकतम 5 विषयों का चयन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का निर्धारण चुने गए विषयों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंशिक्षा निदेशालय का बड़ा फैसला, फीस बकाया होने पर भी छात्रों की पढ़ाई जारी रहेगी

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। जो उम्मीदवार 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं या 2025 में परीक्षा देने वाले हैं, वे इस प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र हैं। 

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

सीयूईटी यूजी 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 विषयों के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 900 रुपये रखा गया है।

एससी/एसटी/दिव्यांग/दिव्यांग/थर्ड जेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। भारत के बाहर से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 4500 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। 

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप CUET (UG) 2025 की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • चुने गए विषयों के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट अपने पास रख ले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें